Weather Update : MP में 30-31 दिसंबर तक तेज ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का पुनः प्रवेश उत्तर भारत में, दक्षिण महासागर में ग्रांट चक्रवात बनेगा विशाल

47

Weather Update : MP में 30-31 दिसंबर तक तेज ठंड, पश्चिमी विक्षोभ का पुनः प्रवेश उत्तर भारत में, दक्षिण महासागर में ग्रांट चक्रवात बनेगा विशाल

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का पुनः प्रवेश राजस्थान, पंजाब कश्मीर के द्वार से हो रहा है। अगले 24 घंटों में उत्तर भारत के कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तर – पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और यूपी तक बादल छाएंगे। बारिश की संभावना कश्मीर में और बर्फबारी 28 को लेह में हो सकती है। नए वर्ष में लेह लद्दाख में बर्फबारी निरंतर हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ से हवाओं का असर मध्य प्रदेश में पड़ रहा है। दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री गिरावट है तो रात का न्यूनतम तापमान प्रदेश में अलग अलग हिस्सों में 5 से 9 डिग्री के बीच चलेगा। ठंड का तीखापन 1 जनवरी तक रहने की संभावना है।

आज घने कोहरे की स्थिति यूपी के पश्चिमी निचले भाग को छोड़कर सभी दूर है अलावा बिहार, बंगाल, असम, मेघालय तक बनी हुई है। आंशिक असर मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्व, छग और झारखण्ड तक है।

दक्षिण राज्यों तमिलनाडु, आंध्र, उड़ीसा में बादल छाए रहेंगे।

दक्षिण महासागर में ग्रांट नामक चक्रवात बेहद आक्रामक होगा, आज यह 100 की स्पीड में आएगा और मंगलवार तक यह 140 km प्रति घंटे की रफ्तार में बदल जाएगा। इसकी दिशा पूर्व से पश्चिम की ओर चल रही है। इसके चलते सेशल्स के पास नए चक्रवात ने भी जन्म लिया है।