
Weather Update: 7 दिनों तक उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड,MP में कई स्थानों पर कोहरा,लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 25
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
उत्तर भारत में अगले 7 दिन और कड़ाके की ठंड पड़ना है। पश्चिमी हवाओं की बढ़ती ताकत से लद्दाख के लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 25 तक पहुंच गया है, अधिकतम माइनस 18 जबकि श्रीनगर में अधिकतम माइनस 5 और न्यूनतम माइनस 6 डिग्री चल रहा है। कल से श्रीनगर में और तापमान गिरेगा जो 4 दिनों में माइनस 11 तक जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड है। शिमला में रात में माइनस 3 है जबकि दिन 5 डिग्री चल रहा है।
पंजाब में ठंड रिकॉर्ड बना रही है। रात का तापमान आज 2 है जो कल 0 हो जाएगा। दस दिन बाद यहां बारिश की संभावना भी है।
कल की अपेक्षाकृत घना कोहरा आज कम रहा है, फिर भी यह पंजाब के पश्चिम, राजस्थान में दक्षिण पश्चिम भाग को छोड़कर शेष सभी जगह, हरियाणा दिल्ली और यूपी में आंशिक कोहरा रहा है। बिहार में अधिकांश स्थान कोहरे से मुक्त रहे हैं।
मध्य प्रदेश में घना कोहरा ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, मंदसौर, नीमच शामगढ़ में रहा। भोपाल और आसपास में भी कोहरा रहा जबकि इंदौर, उज्जैन, जबलपुर सहित 75% प्रदेश का हिस्से कोहरे से मुक्त रहे हैं।
प्रदेश में ठंड उत्तर और पूर्व दिशा में कड़ाके की पड़ रही है। इससे ग्वालियर में रात का तापमान 4, जबलपुर में भी 4, भोपाल में 6 और इंदौर में 8 डिग्री चल रहा है। इंदौर में कल से राहत मिलेगी जब रात में 10 और दिन में 25 डिग्री तापमान हो जाएगा। प्रदेश अगले 8 दिनों तक ठंड से जूझेगा। दो दिन बाद प्रदेश में बादल भी छाएंगे।
श्रीलंका के पास बन रहा चक्रवात 30 से बढ़कर 35 km प्रति घंटे की रफ्तार में आ गया है। अभी भी दिशा तय नहीं है लेकिन संभावना श्रीलंका की ओर ही है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी तक बादल फैल रहे हैं जो भारत के तमिलनाडु तक भी हैं।
दक्षिण महासागर में श्रीलंका के दक्षिण में और ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम में जेना नामक चक्रवात 130 km की रफ्तार बदल गया है जो रात तक 140 km तक हो जाएगा। यह चक्रवात समुद्री क्षेत्र में अब दक्षिण से पश्चिम दिशा में मुड़ेगा। वहीं यहीं से 30 दिसंबर से शुरू हुआ चक्रवात ग्रांट अब भी सक्रिय है जो 45 km की गति से मेडागास्कर के पास जाकर आज बिखर जाएगा।





