Weather Update: MP में मौसम बदलने के संकेत, मध्य और पूर्व में आज रात तक अच्छी बारिश की संभावना

345

Weather Update: MP में मौसम बदलने के संकेत, मध्य और पूर्व में आज रात तक अच्छी बारिश की संभावना

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में उत्तर – पूर्व की हवाएं मध्य प्रदेश से होकर चल पड़ी हैं। उत्तर प्रदेश में बादलों की स्थिति थोड़ी चक्राकार होने से बादल पूर्व से पश्चिम की ओर चल पड़े हैं। ये बादल सीधे मध्य प्रदेश और राजस्थान की ओर चल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश की बादल भी हरियाणा से होकर राजस्थान की ओर मुड़ रहे हैं। राजस्थान में आज भी भारी बारिश का अंदेशा मध्य और पश्चिमी भाग में है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में आज कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के उत्तर – पूर्व और मध्य भाग में बादलों का प्रभाव दोपहर बाद से जमने लगा है। शाम तक प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों में बारिश हो सकती है। रात को बादलों का साया प्रदेश के पश्चिमी भाग में भी सक्रिय हो सकता है।

महाराष्ट्र में बादल छाए रहेंगे और देर रात पूर्वी क्षेत्र में बारिश की संभावना बनेगी। तेलंगाना में बारिश होगी। साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अंदेशा है।