
Weather Update: उत्तर भारत में बर्फ की चादर, कल दोबारा अटैक पश्चिमी विक्षोभ का, MP के तापमान में रहेगी घट बढ़!
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
उत्तर भारत के अनेक राज्य बर्फ से सराबोर हैं। लद्दाख में आज भी बर्फीली हवाओं संग जमकर बर्फ गिरेगी। साथ ही कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी होगी। कल से पश्चिमी विक्षोभ का दूसरा बड़ा हमला होगा जिससे कई राज्य फिर प्रभावित होंगे।
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के बादल वेनेजुएला, ब्राजील से समुद्र पार कर साउथ अफ्रीका और अरब देशों से होकर पहुंच रहे हैं। अलावा नार्थ अटलांटिक महासागर से भी बादलों का जत्था मिलान, तुर्की, अफगानिस्तान से भी भारत के उत्तर की ओर अग्रसर है।
दिल्ली आज और कल बेहद सर्द रहेगा। दो दिन का तापमान 17/16 तो रात का 9/6 डिग्री रहेगा। दिल्ली में 31 जनवरी तक बादलों की आवाजाही रहेगी, बीच में फिर बारिश भी होगी और फरवरी के पहले सप्ताह में भी बारिश की संभावना बनेगी। इस तरह दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा में भी तापमान में फरवरी तक फेरबदल चलेगा।
मध्य प्रदेश में मौसम के भिन्न भिन्न रूप रहेंगे। ग्वालियर में अगले दो दिन में 5 डिग्री न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। दिन भी ठंडा रहेगा। बादल गहरे छाएंगे। बारिश की संभावना फरवरी के पहले सप्ताह में बन रही है।
भोपाल में अगले 7 दिन बादल छाएंगे। आज दिन में ठंड रहेगी। रात का तापमान 13/12 डिग्री चलेगा। इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 11 तो कल 12 रहेगा, जबकि अधिकतम आज 24 तो कल 27 हो सकता है। इंदौर में फरवरी तक अधिकतम तापमान 30/32 डिग्री पहुंचने की भी संभावना है। बहरहाल मौसम नए नए रंग दिखा रहा है इससे फेरबदल भी हो सकता है।





