Weather Update: कश्मीर, लद्दाख में आज भी बर्फबारी, MP में कल से तापमान में 2 डिग्री वृद्धि, बादल छाएंगे!

518

Weather Update: कश्मीर, लद्दाख में आज भी बर्फबारी, MP में कल से तापमान में 2 डिग्री वृद्धि, बादल छाएंगे!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर पश्चिम भारत में बादल घने रूप से छा चुके हैं। आज से कश्मीर और लद्दाख में जम के बर्फबारी होगी। कल से हिमाचल प्रदेश और उत्तर उत्तराखंड में भी बारिश बर्फबारी की स्थिति बनेगी। पंजाब में बारिश की संभावना है, जबकि दिल्ली में बादल छाएंगे यहां कल से तापमान में कमी आएगी। इसके अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी बादल छाएंगे।

 

मध्य प्रदेश में आज महाशिवरात्रि पर प्रदेश में कहीं भी ठंडी हवा का असर नहीं नजर आएगा, बल्कि गर्मी दस्तक देने लगेगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आधे हिस्से में बादल छाएंगे ग्वालियर में घने बादल रहेंगे जबकि शेष प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के से सामान्य बादल छाएंगे। मध्य प्रदेश में कल से सभी भागों में दो डिग्री तापमान में वृद्धि हो जाएगी।

इधर दक्षिण भारत के पूर्वी हिस्से में बादलों का जमाव हो रहा है। पोर्ट ब्लेयर में भारी बारिश की स्थिति नजर आ रही है। बादल धीरे-धीरे भारत के दक्षिणी राज्यों केरल और तमिलनाडु की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अगले सप्ताह यहां बारिश शुरू हो सकती है।