
Weather Update: लेह में कल से बर्फबारी, श्रीनगर में बारिश
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ का तगड़ा असर अगले 24 घंटे में लद्दाख और जम्मू कश्मीर में होने वाला है। लद्दाख के लेह में कल से लगातार तीन दिन तक बर्फबारी होने की संभावना है जबकि कश्मीर के श्रीनगर आदि इलाकों में बारिश हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में गहरे बादल छाएंगे। वहीं पंजाब में भी कुछ जगह बादल गहरी छाएंगे जिससे हल्की बारिश की संभावना बनेगी। अलावा राजस्थान के का हिस्सों में बादल छाएंगे, यहां से बादल मध्य प्रदेश होते हुए उत्तर प्रदेश जाएंगे।
उत्तर भारत के प्रमुख शहरों का तापमान
लेह अधि. माइनस 11 न्यून. माइनस 16
श्रीनगर अधि. 11 न्यून. माइनस 1
शिमला अधि. 12 न्यून. 4
देहरादून अधि. 18 न्यून. 8
दिल्ली अधि. 24 न्यून.9
जयपुर अधि. 24 न्यून. 6
मध्य प्रदेश में ठंड का असर बना हुआ है। आज एक डिग्री तापमान में उछाल इंदौर, भोपाल में महसूस किया जाएगा जबकि ग्वालियर जबलपुर में खासा असर ठंड का चलता रहेगा। ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी में आज हल्के बादल नजर आएंगे।
मध्य प्रदेश जे प्रमुख नगरों में आज का तापमान
ग्वालियर अधि. 24 न्यून. 6
जबलपुर अधि. 24 न्यून. 5
भोपाल अधि. 25 न्यून. 7
इंदौर अधि. 25 न्यून. 8
आज घने कोहरे की स्थिति कल से ज्यादा भारी है। पंजाब से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल तक फैला कोहरे का असर मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग में, झारखंड में और छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से तक रहा है।
दक्षिण महासागर में तीन में से दो चक्रवात पावरफुल हैं, इसमें चक्रवात ग्रांट आज 200 km की रफ़्तार में हो गया है जो साउथ अफ्रीका को ओर का रहा है, वहीं डार्विन आईलैंड के पास पूर्व दिशा में जा रहा नया चक्रवात हेले है जो 100 km की स्पीड में हो गया है। तीसरा अनाम चक्रवात उसके पास ही है जो 65 km गति में चल रहा है।





