Weather Update: उत्तर भारत में 3 दिसंबर से पहाड़ों पर बर्फबारी, MP के पश्चिम क्षेत्र में आज से बादलों से बढ़ेगा तापमान, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर शुरू

524

Weather Update: उत्तर भारत में 3 दिसंबर से पहाड़ों पर बर्फबारी, MP के पश्चिम क्षेत्र में आज से बादलों से बढ़ेगा तापमान, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का असर शुरू

 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पश्चिमी विक्षोभ का असर शीत ऋतु में दिसंबर से शुरू होगा। आगामी 27 नवंबर से उत्तर भारत में बादलों के आने क्रम शुरू होगा और 3 दिसंबर से लद्दाख सहित पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू होने की संभावनाओं को बल मिल रहा है। अभी ठंडी हवाओं का असर उत्तर भारत से मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के उत्तर तक चल रहा है। दिल्ली में कल से 2 डिग्री तापमान गिर सकता है।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर केवल उत्तर और पूर्व में रहेगा। ग्वालियर, रीवा, जबलपुर आदि क्षेत्र में ठंड चमकेगी लेकिन पश्चिम दक्षिण भाग में बादलों के आने से रात के तापमान में उछाल आएगा। इंदौर, भोपाल में 2 डिग्री उछाल आएगा। अगले 3/4 दिनों के बाद बादल छंटने पर फिर ठंडी हवाएं मिल सकेंगी। बारिश की संभावना अभी अधर में है।

बंगाल की खाड़ी में नए चक्रवात ने पैर फैलाने शुरू कर दिए हैं। इसके प्रभाव से दक्षिण राज्य तमिलनाडु, केरल, आंध्रा, कर्नाटक में बादलों का प्रभाव बढ़ रहा है। जबकि पश्चिम दक्षिण समुद्री भाग से भी बादल महाराष्ट्र की ओर चल पड़े हैं। मुंबई में कल परसों में अधिक बादल इकट्ठा होंगे। हल्की बारिश भी हो सकती है।