Weather Update: बर्फ़बारी से MP समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड!

IMD ने चेताया, इन राज्यों में गिरेगा तापमान, कड़ाके की ठंड पड़ेगी!

566

Weather Update: बर्फ़बारी से MP समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड!

New Delhi : आने वाले चार दिनों में उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार हैं। इसके प्रभाव से मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 4 दिसंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभर सकता है।
बुधवार को तमिलनाडु और केरल के कुछ इलाकों में हल्की बरसात हुई। IMD के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 5 दिसंबर से भारी वर्षा की संभावना है। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिर गया।
गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 5 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 24 घंटों के भीतर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा।
IMD के मुताबिक, चार दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है। देश के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।