Weather Update: MP में आज से तापमान में वृद्धि, बारिश के आसार

108

Weather Update: MP में आज से तापमान में वृद्धि, बारिश के आसार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

बर्फीली हवाओं के बाद आज से मध्य प्रदेश के मौसम में तब्दीली आयेगी। विशेषकर इंदौर में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री और कल से 5 डिग्री वृद्धि होगी। भोपाल में आज ठंड तेज रहेगी, कल से रात में 5 डिग्री तापमान बढ़ेगा। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 1 और कल 2 डिग्री तापमान वृद्धि होगी जबकि ग्वालियर तेज हवाओं से ठंडा रहेगा, लेकिन कल से यहां भी 2 से 3 डिग्री रात का तापमान बढ़ेगा। इस तरह प्रदेश भर में आज दिन में हवा से मौसम ठंडा रहेगा, कल से तापमान बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश में आज और कल बादलों का प्रवाह बना रहेगा। 1 से 4 फरवरी के बीच बारिश की संभावना अलग अलग हिस्सों में बन रही है।

उत्तर पश्चिम भारत से बादलों का विक्षोभ के साथ आना जारी है। बादलों की बदौलत तेज ठंड भी है। कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश में बादलों का रैला पश्चिम से पूर्व की ओर छग, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, बंगाल होकर गुजर रहा है। लद्दाख में लगातार बर्फ गिरेगी। कश्मीर, हिमाचल और पंजाब में बारिश की संभावना रहेगी।