Weather Update: भारत में मानसून का अंतिम दौर बहुत शक्तिशाली,5 अक्टूबर तक प्रभावी, MP में नवरात्रि में भी हो सकती है बारिश!

216

Weather Update: भारत में मानसून का अंतिम दौर बहुत शक्तिशाली,5 अक्टूबर तक प्रभावी, MP में नवरात्रि में भी हो सकती है बारिश!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

भारत में मानसून का अंतिम दौर बहुत शक्तिशाली नजर आ रहा है जो भारत के उत्तर पूर्व राज्यों से लेकर मध्य और दक्षिण से पश्चिमी राज्यों तक फैला हुआ है। हालांकि भारत के पास पूर्व दिशा के तीनों चक्रवात समाप्त हो गए हैं लेकिन उसके असर से बादलों का बहाव भारत की ओर आ चुका है। इसके अलावा भूटान, नेपाल से भी बादलों की आवक बनी हुई है। सर्वाधिक प्रभावित राज्य पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल, नागालैंड, मिजोरम, बिहार, झारखंड, उड़ीसा छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्रा और महाराष्ट्र है। आंशिक असर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और गुजरात तक है। अधिकांश इन राज्यों में मानसून 5 अक्टूबर तक प्रभावी रह सकता है।

 

मध्य प्रदेश के आज अधिकांश इलाकों में बादल फैले हुए हैं। रोज की तरह मध्य से लेकर दक्षिण पश्चिम भाग तक दोपहर बाद बारिश की संभावना रहती है। आगामी चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में रिमझिम से लेकर भारी बारिश की संभावना कभी भी कहीं भी हो सकती है।

MP में 1 अक्टूबर के बाद मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है लेकिन उत्तर पूर्व के बादलों से लग रहा है कि नवरात्रि के दिनों में भी प्रदेश के निचले दक्षिण – पश्चिम हिस्सों में बारिश हो सकती है जबकि उत्तरी भाग से मानसून विदा भी हो सकता है।