Weather Update: पृथ्वी के मौसम में चल रही उथल-पुथल से भारत में भी असर, MP में 3 से 4 दिन मौसम खराब रहने की संभावना!

531

Weather Update: पृथ्वी के मौसम में चल रही उथल-पुथल से भारत में भी असर, MP में 3 से 4 दिन मौसम खराब रहने की संभावना!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पृथ्वी पर इस समय मौसम की उथल-पुथल हो रही है। पश्चिम से हवाएं उत्तर – पूर्व की ओर कम है, लेकिन दक्षिण में पश्चिम से उत्तर- पूर्व की ओर ज्यादा बह रही हैं। यही कारण है कि अफ्रीकी देशों, अरब देशों से बादलों की आवक आकस्मिक रूप से मौसम परिवर्तित कर रही है, जिसका असर पाकिस्तान, भारत, म्यांमार, श्रीलंका, मालदीव्स, लक्ष्य द्वीप आदि पर हो रहा है।

नए समीकरण में उत्तर भारत में अगले दो दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। इसी के साथ राजस्थान की उत्तरी हवाओं संग हरियाणा दिल्ली और यूपी में बादल छाएंगे। यहां उमस भरी गर्मी अपना असर दिखाएंगी। उत्तर भारत में के तीसरे सप्ताह में बारिश की प्रबल संभावनाएं हैं।

मध्य प्रदेश में उत्तर पश्चिम से उतर रहे बादल असर दिखाएंगे जिसका खास असर मध्य भाग में होगा। संभावना है भोपाल और जबलपुर बेल्ट में अगले दो-तीन दिन घने बादल जाएंगे और अचानक वर्षा की स्थिति पैदा करेंगे।

ग्वालियर, इंदौर,धार,झाबुआ, देवास और खंडवा में अगले 48 से 72 घंटे में गुजरते हुए बादल बारिश या छींटेदार वर्षा कर सकते हैं। प्रदेश में हवाएं चलती रहेगी, लेकिन गर्मी भी अपना असर दिखाती रहेगी। आज पश्चिम से मध्य भाग तक चटक धूप पड़ सकती है।

उत्तर पश्चिम से बादल दक्षिण पूर्व भारत तक बह रहे हैं। आज पूर्वी राज्यों सहित दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिसा में बारिश की संभावना है। दक्षिण के सभी राज्यों में बादल छाए रहेंगे समुद्र तटीय इलाकों में बारिश हो सकती है।