

Weather Update: मौसम की विचित्रता दे रही नए – नए परिणाम, लद्दाख में आज भारी हिमपात, MP में अगले 5 दिन बारिश की संभावना
मौसम की विचित्रता नए – नए परिणाम दे रही है। मानसून की गतिविधियां अभी बंगाल की खाड़ी से संचालित हो रहीं हैं जो दक्षिण राज्यों सहित महाराष्ट्र में बारिश कर रहीं हैं। वहीं, पश्चिम के बादल राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार की श्रृंखला बनाते हुए पूर्वी राज्यों तक बारिश करते पहुंच रहे हैं। जबकि उत्तर भारत में गोलाकार बादलों के विक्षोभ का असर है, जिससे आज लद्दाख में भारी हिमपात हो सकता है। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।
मध्य प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का गहरा असर है। राजस्थान से आ रहें बादल ग्वालियर में तो मंदसौर, नीमच, रतलाम से चले बादल इंदौर, भोपाल, देवास से गुजरते हुए पूर्व दिशा में जा रहे हैं। आज से अगले 5 दिन पश्चिमी बादलों के असर से प्रदेश में बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट भी हो रही है। अगले दो दिन अधिकतम तापमान इंदौर में 35/34, भोपाल में 35/33, ग्वालियर में 38/36 और जबलपुर में 37/36 रहेगा।
बंगाल की खाड़ी से बादलों का बहाव आंध्रा, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र में प्रमुख है। महाराष्ट्र में पश्चिम बादलों का भी टकराव यहां हो रहा है। यही हाल छत्तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड का भी है।