Weather Update: राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में 10 मई के बाद प्रचंड गर्मी का अंदेशा,तापमान होगा 45 डिग्री से ऊपर!

841

Weather Update: राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में 10 मई के बाद प्रचंड गर्मी का अंदेशा,तापमान होगा 45 डिग्री से ऊपर!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के तीन बड़े राज्यों गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 10 मई के बाद गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने की तैयारी कर रही है। संभावना है 15 मई के बाद सभी जगह पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर होगा, जबकि न्यूनतम पारा भी 31, 32 के आसपास रहेगा।
हालांकि बादलों की एक कतार अब दक्षिण- पश्चिम महासागर से उठकर उत्तर से पश्चिम भारत की ओर जा रही है। फिलहाल इसकी दिशा गुजरात से मध्य प्रदेश की ओर है इसलिए मौसम परिवर्तन आगे भी होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में आज से फिर हल्के बादल दिखाई देना शुरू करेंगे। ये बादल गुजरात के रास्ते आना शुरू होंगे। अगले 5 दिन तक बादलों के रहने की संभावना है। इसके बाद गर्मी धीरे-धीरे अपना रूप 40 डिग्री के आसपास दिखाएंगे, लेकिन 10 मई के बाद यहां भी तापमान में बढ़ोतरी शुरु होगी जो 14, 15 मई के आसपास 45 डिग्री से 47 डिग्री के बीच भी हो सकती है।

दक्षिण महासागर के आसमान में तेजी से उथल-पुथल चल रही है। संभावना है, बादलों का हुजूम केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में अगले 24 से 48 घंटे के बीच बारिश की स्थिति पैदा कर सकता है।