
Weather Update : उत्तर भारत में होगी बर्फबारी, चक्रवात बिगाड़ेंगे भारत का मौसम
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पश्चिमी विक्षोभ का एक झोंका भारत के लद्दाख और कश्मीर में 4 और 5 नवंबर को बारिश, बर्फबारी करेगा जिससे उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। इसका असर मध्य भारत तक अगले 3 दिनों में होगा।
मध्य प्रदेश में गुजरात और महाराष्ट्र से हवाएं चक्राकार होने से बादलों को भ्रमित कर रही हैं, इसलिए दक्षिण से मध्य भाग में अचानक बारिश की स्थिति बन रही है। आज भी इंदौर, देवास, भोपाल, खरगोन, खंडवा, उज्जैन आदि इलाकों में बादल छाएंगे। नई संभावना के अनुसार इस सप्ताह बारिश का सिलसिला रुक रुक कर शनिवार तक चलेगा।
प्रदेश में कल से दो डिग्री तापमान गिरेगा और शनिवार तक तेज ठंड पड़ने की संभावना प्रबल है।
पूर्वी दिशा के दो चक्रवात भारत का मौसम बिगाड़ेंगे। इसमें आज फिलीपींस में हंगामा मचाने वाला चक्रवात कलमाएगी (टीनो) आज रात तक 155 km प्रति घंटे की रफ्तार में आ जाएगा। अब यह 7 नवम्बर को वियतनाम से आगे लोस तक जाएगा। इससे भारत के उत्तर पूर्वी और दक्षिण राज्यों में और बंगाल की खाड़ी में बारिश का सिलसिला चलेगा।
कलमाएगी चक्रवात के ठीक पीछे एक और चक्रवात 90W है जो भी पश्चिम दिशा की ओर आ रहा है। अभी इसकी धुरी तय नहीं है।





