
Weather Update: आज पाकिस्तान से लेकर भारत में बिहार,MP तक 7 राज्यों में साल का सबसे बड़ा घना कोहरा
इस साल का सबसे बड़ा घना कोहरा आज छाया हुआ है। यह पाकिस्तान उत्तर से दक्षिण तक फैला है जबकि भारत में यह पूर्ण रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और बिहार तक, राजस्थान में दक्षिण पश्चिम भाग को छोड़कर पूरे इलाके में और मध्य प्रदेश में ऊपरी भाग (ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, रीवा, सतना, छतरपुर, शामगढ़, मंदसौर) में घने रूप से छाया हुआ है। भोपाल, उज्जैन, नागदा, सागर, धार के आस पास भी बिखरा हुआ है।
श्रीलंका के पास अनाम चक्रवात अब 45 km की गति में हो गया है। दिशा अब भी तय नहीं है। श्रीलंका से लेकर बंगाल की खाड़ी तक बादलों का बिखराव है। संभावना है अगले 24 घंटे में इसकी दिशा तय होकर शक्ति और गति भी बढ़ेगी।
ठंड के तेवर कश्मीर में बढ़ने वाले हैं। कल से 2 डिग्री तापमान और गिरकर माइनस 11 होने वाला है वहीं पंजाब में 1 से 0 तापमान अमृतसर आदि में होने वाला है। शिमला में 2, और दिल्ली 6, हरियाणा में 3 होगा।
मध्य प्रदेश में कोहरे के चलते आज ग्वालियर में रात में न्यूनतम तापमान 3, दिन में अधिकतम 20, जबलपुर में रात को 5, दिन में 24, भोपाल में रात को 7 दिन में 23 और इंदौर में रात को 10, दिन में 24 डिग्री रहेगा।
(पहचान संकेत : येलो – बर्फीला इलाका, व्हाइट – घना कोहरा, ब्लू पश्चिमी हवाएं, रेड – दक्षिणी हवाएं, रेड राउंड वाला- चक्रवात)





