

Weather Update: MP में ट्रिपल अटैक, बंगाल की खाड़ी में बादलों का बहाव मध्य और दक्षिण राज्यों में
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
आज मध्य प्रदेश में बादलों का ट्रिपल अटैक हो रहा है। राजस्थान के रास्ते बादलों का समूह मध्य प्रदेश की ओर है वही पूर्व दिशा से बंगाल की खाड़ी के बादल भी मध्य प्रदेश की ओर है और महाराष्ट्र से चले बदल भी मध्य प्रदेश में है, इस कारण मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में आज जबरदस्त बादलों का जमाव है जिसके चलते आज दिनभर बारिश की संभावना है। इंदौर, भोपाल, देवास, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, धार, मंदसौर, में कई जगह सामान्य से भारी बारिश होगी। हवाएं , बिजली से तापमान में कमी आएगी। हल्की बारिश ग्वालियर बेल्ट सहित प्रदेश के पूर्वी भाग में भी दोपहर बाद संभावित है।
रोहिणी की तपन पर बरसात का आक्रमण अफसोसजनक रहेगा, लेकिन मौसम की मार के आगे रोहिणी बेबस है। मगर रात के तापमान में उमस भी रहेगी। इंदौर का अधिकतम तापमान आज 35/36 डिग्री, भोपाल का 38/39, जबलपुर 39/40 और ग्वालियर 42 डिग्री रहेगा।
महाराष्ट्र में वर्षा का दौर जारी रहेगा। मुंबई को आज हल्की राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर बाद फिर यहां बारिश होगी। महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में भी भारी बारिश का अंदेशा है।
आज तेलंगाना में भी भारी बारिश होगी। दोपहर बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, और तमिलनाडु में भी तेज वर्षा की संभावना बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में भी बंगाल की खाड़ी से आ रहे बादलों से बारिश होगी। राजस्थान में आज पश्चिम से बादलों की एंट्री होगी कुछ जगह बारिश की संभावना है, जिससे तापमान एक दो डिग्री कम होने की संभावना है।
उत्तर भारत की बात करें तो आज लद्दाख में बर्फबारी होगी। हिमाचल और कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में भी आज बारिश होगी। पंजाब में कुछ जगह पर बादल बारिश की संभावना है और दोपहर बाद हरियाणा और दिल्ली में भी बारिश की संभावना हो सकती है। बहरहाल उत्तर भारत के पश्चिमी द्वार से पश्चिम विक्षोभ के बादल लगातार आ रहे हैं।