Weather Update: जापान में 5 और 6 जुलाई को सुनामी, तूफान की गति बढ़कर हो सकती है 130 km, MP में अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश

उत्तराखंड, हिमाचल में आज भी तेज बारिश

536

Weather Update: जापान में 5 और 6 जुलाई को सुनामी, तूफान की गति बढ़कर हो सकती है 130 km, MP में अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

Weather Update: जापान में 5 और 6 जुलाई को सुनामी की खबर है। इसके तूफान की गति बढ़कर 130 km बताई जा रही है। उत्तराखंड, हिमाचल में आज भी तेज बारिश के आसार हैं। MP में अगले 24 से 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना है।

IMG 20250703 WA0014

भारत में पश्चिमी विक्षोभ के बादल आज कश्मीर, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड से उतरेंगे। यहां सभी राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। असर दिल्ली, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश तक हो सकता है। छत्तीसगढ़,उड़ीसा में भारी बारिश की संभावना पूर्वी मानसून से होगी। दक्षिण राज्यों में भी खासी बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में पूर्वी दिशा से मानसून गहरा सकता है और जबलपुर से इंदौर के बीच अगले 24 से 48 घंटों में तेज और भारी वर्षा की संभावना नजर आ रही है। वहीं उत्तर दिशा के बादल ग्वालियर बेल्ट सहित मंदसौर बेल्ट में गहराएंगे। तेज वर्षा की संभावना आज दोपहर बाद संभव है। इंदौर में शाम को बादल छाएंगे, हल्की से तेज वर्षा की संभावना रहेगी।

जापान में संभावित सुनामी और तूफान का असर अब 5 से 7 जुलाई तक रह सकता है। यहां अगले 48 घंटों में समुद्री क्षेत्र में चक्रवात जापान के नजदीक पहुंचेगा। 5 जुलाई को 100 और 6 जुलाई को 130 km प्रति घंटे की रफ्तार होगी। 7 जुलाई को यह 65 km की रफ्तार में होकर पूर्व की ओर फैल जाएगा।