Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के लगातार 2 अटैक की संभावना,उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में आज से 10 दिन झमाझम बर्फ गिरेगी

मध्य प्रदेश में बना रहेगा मौसम का उतार चढ़ाव 

103

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के लगातार 2 अटैक की संभावना,उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में आज से 10 दिन झमाझम बर्फ गिरेगी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के लगातार दो अटैक की संभावना है। ये इटली, ग्रीस, तुर्की, ईरान, अफगानिस्तान के रास्ते आयेंगे। इससे उत्तर भारत जे सभी राज्य प्रभावित होंगे। उत्तर भारत के लद्दाख में आज से बर्फबारी होगी जो अगले 10 दिनों तक लगातार होने की संभावना है जबकि कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में घने बादल छाएंगे यहां बर्फ का खाता 23 जनवरी से खुलेगा। इसके अलावा उत्तराखंड में तब बारिश होने लगेगी।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में आनेवाले 4/5 दिनों में बारिश की संभावना बन रही है। यहां कड़ाके की ठंड है जो 26 जनवरी तक तेज रहेगी।

मध्य प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव बना रहेगा। कम, ज्यादा तापमान का असर बना रहेगा लेकिन 26 से 28 जनवरी के बीच तापमान में वृद्धि की संभावना बन सकती है। सर्वाधिक ठंड का असर ग्वालियर और आस पास रहेगा। यहां 23 जनवरी को घने बादल छाएंगे जो बारिश की संभावना बना सकते हैं।

घने कोहरे की स्थिति खासकर उत्तरी राजस्थान में रही जबकि पूर्वी भाग सहित, एमपी के उत्तर पूर्व और यूपी में टुकड़ों में कोहरा छाया रहा है।

दक्षिण राज्यों में मौसम में कोई हलचल नहीं है। तापमान में वृद्धि चल रही है। बारिश की संभावना एक सप्ताह तक नहीं लगती है। केरल में दो दिन छिट पुट बारिश हो सकती है। मुंबई में रात का तापमान बढ़ सकता है।