Weather Update: साउथ कोरिया और जापान में दो चक्रवात क्रियाशील, MP में आज बारिश नही, तेज धूप निकलेगी

उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित पूर्वी राज्यों में कई जगह भारी बारिश की आशंका

496

Weather Update: साउथ कोरिया और जापान में दो चक्रवात क्रियाशील, MP में आज बारिश नही, तेज धूप निकलेगी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर और पूर्वी भारत बारिश से बेहाल है। क्योंकि भारत के ऊपर तजाकिस्तान से लेकर चाइना और म्यांम्यार तक एक बड़ा घेरा चल रहा है जिसके कारण भारत में पूर्व राज्यों से लेकर उत्तरी राज्यों तक बादल छाए हुए हैं, जिसके चलते कई जगह भारी बारिश हो रही है।

आज यूपी और उत्तराखंड में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी कुछ जगह भारी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश आज लगभग बारिश विहीन रहेगा। यहां पर तेज धूप निकलेगी l दोपहर बाद बादल छाने लगेंगे लेकिन बारिश की संभावना धूमिल रहेगी।

भारत के बाहर उत्तर पूर्वी दिशा में एक साथ दो चक्रवात क्रियाशील है। पहला चक्रवात साउथ कोरिया की तरफ आगे बढ़कर खत्म होने वाला है, जबकि दूसरा चक्रवात जापान की तरफ बढ़ रहा है जो विशाल हो सकता है, जिससे अगले कुछ दिनों में जापान में काफी उथल-पुथल हो सकती है। यह चक्रवात अभी समुद्र में है सैटेलाइट चित्र से दोनों की दशा और दशा देखी जा सकती है। इन चक्रवातों के चलते ही भारत में पूर्वी मानसून में उथल-पुथल हो रही है। एक सप्ताह के बाद भारत में फिर से मानसून की चाल बन सकती है।