
Weather Update: एक साथ 2 शक्तिशाली चक्रवात भारत की दिशा में, MP में आज से और बढ़ेगी ठंड
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
भारत की पूर्व दिशा में फिलीपींस में तबाही मचाकर आगे वियतनाम की ओर बढ़ रहा कलमाएगी चक्रवात आज रात को 155km प्रति घंटे की रफ्तार में होगा। अब यह थाईलैंड में 8 नवंबर को आकर समाप्त होगा लेकिन 6 नवम्बर तक इसकी गति 185 km हो जाएगी।
इसके पीछे आ रहा चक्रवात 32W फिलीपींस के समुद्रीय क्षेत्र में है जिसकी दिशा तय हो गई है। यह 10 नवंबर तक 215 km की खतरनाक रफ्तार में आ जाएगा। यह भी फिलीपींस के दायरे में होगा और मनीला में उत्पात मचाएगा। दोनों चक्रवात का असर भारत में दक्षिण और उत्तर पूर्वी राज्यों में 7 से 12 नवंबर के बीच पड़ेगा।
मध्य प्रदेश में आज से बादल छंट जायेंगे। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में अब लगातार गिरावट आएगी। 10 नवम्बर तक इंदौर में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है। भोपाल में 12, ग्वालियर में 14 और जबलपुर में 9 डिग्री तक जा सकता है।
उत्तर भारत में लद्दाख में आज भी बर्फबारी होगी, अलावा हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है। इससे दिल्ली के तापमान में भी कमी आएगी। पंजाब में ज्यादा ठंड बढ़ेगी। उत्तराखंड के देहरादून में अगले सप्ताह 7 डिग्री तक न्यूनतम तापमान जाएगा। इधर पूर्वी हवाओं संग बादलों से दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला शुरू होगा।





