Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, चार दिन सावधान!

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की आशंका, IMD की चेतावनी

676
MP Weather Update : सतना, रीवा संभाग में भारी वर्षा की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

New Delhi : देश में मानसून के सक्रिय होने से आने वाले चार दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, उत्तराखंड और यूपी समेत कुछ राज्यों में जमकर पानी गिरेगा। IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती है।
देश के कई इलाकों में अब भी बारिश जारी है और इसके बरकरार रहने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि देश में मानसून के सक्रिय रहने से अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में बारिश होने की संभावना है। IMD का अलर्ट है कि इन इलाकों में बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं होंगी।
पिछले महीने से देश के इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों ने बारिश के चलते भीषण बाढ़ का सामना किया। इस दौरान लाखों लोग बेघर हो गए और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।
अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में भी गरज के साथ बिजली गिरने और तेज वर्षा की चेतावनी दी गई। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज और कल, अरुणाचल प्रदेश, असम व मेघालय में आज भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में कल बारिश हो सकती है। MP से सटे छत्तीसगढ़ 6 सितंबर को वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के ऊपरी क्षेत्रों में आज, कल और 6 सितंबर को बारिश की चेतावनी जारी की गई। ओडिशा में भी 5 और 6 सितंबर को बारिश का अलर्ट है।

केरल, कर्नाटक में राहत के आसान 

नहीं में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है और 6 सितंबर तक जारी रहने की उम्मीद है। जबकि, उत्तर में 4 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में छिटपुट और भारी बारिश का अनुमान जताया गया। यहां गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई। 4 और 5 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आज और कल बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।