Weather Update: साउथ अफ्रीका से चली बादलों की लहर रशिया तक, 4 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का हमला!

मध्य प्रदेश में जारी है दक्षिण और पश्चिमी हवाओं का!

153

Weather Update: साउथ अफ्रीका से चली बादलों की लहर रशिया तक, 4 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ का हमला!

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

पृथ्वी के मानचित्र को देखने से पता चलता है कि कभी-कभी बादलों की लहर बहुत लंबी यात्रा तय करती है। इस समय दक्षिणी हवाएं उत्तर की ओर उठने से पश्चिम बादलों का उठाव भी मिलकर उत्तर से पूर्व दिशा की ओर चल रहा है। अक्सर साउथ अफ्रीका से बादलों की लहर भारत के शीर्ष से गुजरती रहती है, इस समय तंजानिया और केन्या से शुरू हुई बादलों की लहर सऊदी अरब, ईरान, उज़्बेकिस्तान को पार करते हुए रूस से पूर्व दिशा की ओर टर्न ले रही है।

इधर पश्चिमी विक्षोभ के बादल नॉर्थ अटलांटिक ओशन से तुर्की के रास्ते भारत पहुंचने की तैयारी में है। साथ ही साउथ अफ्रीका के बादल भी उत्तर भारत में असर डालेंगे। लद्दाख में इसका गहरा असर होगा जब 25 मार्च से यहां बर्फबारी का दौर फिर से चलेगा।

27, 28 मार्च को कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भी इसका असर होगा जहां बारिश होगी। इस नए समीकरण से दिल्ली में अधिकतम तापमान मार्च अंत तक 34 से बढ़कर 37 डिग्री पर जाकर ठहर जाएगा।

मध्य प्रदेश में दक्षिण और पश्चिमी हवाओं का असर चल रहा है। दक्षिण से बादलों का बहाव प्रदेश के पूर्वी दिशा से गुजरते हुए बिहार झारखंड और और पश्चिम बंगाल से होते हुए पूर्वी राज्यों से चीन की तरफ बढ़ रहा है। मार्च अंत तक इंदौर का अधिकतम तापमान 34 से बढ़कर 38 डिग्री तक पहुंचेगा, जो पहले 41 डिग्री तक पहुंचने वाला था। ग्वालियर में पश्चिमी बादलों का असर है जहां आज हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है यहां पर अधिकतम तापमान अचानक घट बढ़ सकता है।

दक्षिण महासागर में पूर्वी दिशा से बादलों की आवक में अभी कमजोरी आई है। लेकिन शीघ्र ही यह बादल भारत के दक्षिण राज्यों केरल तमिलनाडु कर्नाटक से होकर गुजरेंगे। अगले तीन दिन में केरल में गरजदार बारिश होने की संभावना है।