Weather Update: मौसम पलटा,मानसून सीधे पूरब से पश्चिम की ओर , 21 जून से MP में जोरदार बारिश का अंदेशा

480

Weather Update: मौसम पलटा,मानसून सीधे पूरब से पश्चिम की ओर , 21 जून से MP में जोरदार बारिश का अंदेशा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

नित नए बदलते मौसम ने फिर करवट ली है। अब मानसून सीधे पूरब से पश्चिम की ओर चल पड़ा है। इससे बंगाल, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में हवाओं ने मानसून के सक्रिय होने के संकेत दे दिए हैं। इसके अलावा तेलंगाना, आंध्रा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी पूर्वी हवाओं संग मानसून बंगाल की खाड़ी के माध्यम से पहुंच रहा है।

मध्य प्रदेश में आज पूर्व से पश्चिम तक दिशा की ओर बादल चल पड़े हैं। कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हवाएं हवाएं तेज चलेंगी और मानसून की सक्रियता एक बार फिर नजर आएगी। इधर प्रदेश के उत्तरी भाग में पश्चिमी बादलों का मिलाप भी चल रहा है। मगर उत्तरी भाग में बारिश की संभावना कम रहेगी। 21 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अंदेशा है।

उत्तर भारत में मौसम शुष्क रहेगा। संभावना है यहां पश्चिम दिशा से बादल आ रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान में आकर इनके घुमावदार होने से बादल राजस्थान के मार्ग से धीरे-धीरे पूर्व में जाकर फिर टर्न लेकर वापस पश्चिम की ओर मुड़ रहे हैं।