Weather Update: MP में दिन में दक्षिणी और रात में पश्चिमी हवाओं से मौसम परिवर्तन, कई राज्यों में कोहरे की मार

104

Weather Update: MP में दिन में दक्षिणी और रात में पश्चिमी हवाओं से मौसम परिवर्तन, कई राज्यों में कोहरे की मार

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में पश्चिमी और दक्षिणी हवाओं के प्रहार से मौसम में ठंड गर्मी का मिश्रण हो रहा है। दिन में दक्षिणी हवाएं से तापमान भोपाल, इंदौर, जबलपुर में 28/29 डिग्री के बीच चल रहा है। लेकिन रात में पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान लुढ़केगा। अगले तीन दिनों में जबलपुर में तापमान 14 से 6, भोपाल में 15 से 10 और इंदौर में 15 से 13 डिग्री आने से तेज़ ठंड पड़ेगी। ग्वालियर में दिन में भी ठंडक है। यहां अधिकतम तापमान 23 है तो रात का 12 डिग्री, लेकिन अगले अगले दो दिनों में 10 डिग्री तक जाएगा।

आज प्रदेश के उत्तर पूर्व भाग में घना कोहरा छाया रहा। मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, नागदा, उज्जैन, सागर, दमोह, छतरपुर, सतना, विदिशा, रीवा, इंदौर में घना कोहरा रहा, जबकि आंशिक रूप से कई जगह असर रहा। परिवर्तित मौसम के चलते अब मावठे की संभावना खत्म हो गई है, लेकिन प्रदेश में पश्चिम से पूर्व की और बादलों गुज़र रहे हैं।

उत्तर भारत में एक ब्रेक के बाद आज शाम से फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर करेगा। कश्मीर में बारिश हो सकती है, वहीं लद्दाख में कल से बर्फबारी होगी। हिमाचल, उत्तराखंड में मौसम साफ रहेगा।

उत्तर भारत के कई राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहा है। पंजाब, यूपी, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश में अनेक भाग इससे प्रभावित रहे। हल्का कोहरा राजस्थान, गुजरात, छग, बिहार। झारखंड में भी रहा।

दक्षिणी राज्यों में बादल दक्षिण महासागर से उत्तर पूर्व की ओर चल रहे हैं केरल, तामिलनाडू, आंध्रा, दक्षिण छग, उड़ीसा से बंगाल होते हुए बादलों की लहर गुज़र रही है जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है।