Weather Update: MP में मौसम का उतार चढ़ाव जारी- आज बारिश की संभावना, बादलों की आवाजाही

437

Weather Update: MP में मौसम का उतार चढ़ाव जारी- आज बारिश की संभावना, बादलों की आवाजाही

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के बादल प्रदेश के मध्य हिस्से से गुजरते हुए आज इंदौर, उज्जैन, देवास, भोपाल, जबलपुर आदि जिलों में बरस सकते हैं। प्रदेश में बादल पश्चिम से पूर्व की ओर गुजर रहे हैं इसलिए न्यूनतम तापमान नीचे ऊपर होगा। जबकि दिन का तापमान सुबह के बाद इंदौर, भोपाल आदि में बढ़ेगा। मौसम का बदला रुख 15 फरवरी तक रह सकता है। ग्वालियर में बारिश की संभावना अगले दो दिन में हो सकती है।

उत्तर भारत में आज से फिर कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा। लद्दाख में बर्फबारी तो अन्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। तेज ठंड भी रहेगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में अगले 24 घंटों में 2 डिग्री न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

दक्षिण के तमिलनाडु, केरल में हल्के बादल छाएंगे। बंगाल, झारखंड, यूपी में भी बादल छाएंगे।