Weather Update: MP में अगले 3 दिन मौसम में फेरबदल, उत्तर भारत में 16 जनवरी से बदलेगा मौसम 

441

Weather Update: MP में अगले 3 दिन मौसम में फेरबदल, उत्तर भारत में 16 जनवरी से बदलेगा मौसम 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन मौसम में फेरबदल होगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी जो पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से होगी। भोपाल में न्यूनतम तापमान में घट बढ़ रहेगी, लेकिन 18 जनवरी से उछाल आएगा। ग्वालियर में कल से तापमान में उछाल आना शुरू होगा। 19 जनवरी के बाद से अधिकतम 27 और न्यूनतम 12 डिग्री हो जाएगा। इंदौर में कल से अगले 3 दिन फिर से ठंड का तेज अहसास होगा। 17 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री उछाल के साथ 12 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री होगा। जबलपुर में 5 दिन की तेज ठंड के बाद 18 जनवरी से तापमान में उछाल आएगा, ठंड से राहत मिलने लगेगी।

उत्तर भारत में अब बर्फबारी का इंतजार खत्म होगा। 16 जनवरी से लद्दाख के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू होगी जो माह के अंत तक जारी रहेगी। इसी दौरान कश्मीर और हिमाचल में बारिश की संभावनाएं रहेंगी। तापमान में उछाल आना शुरू होगा।

पश्चिम से आकर उत्तर भारत की ओर बादलों का पूर्व की ओर जाना हो रहा है। आज राजस्थान के उत्तर पश्चिम में, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल। उत्तराखंड में बादल गुजरते रहेंगे। हल्की बारिश हिमाचल में हो सकती है।

दक्षिण राज्यों में बादल छाए हुए हैं। तमिलनाडु और केरल में सामान्य बारिश की संभावना रहेगी। बादल महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रा, कर्नाटक फैले रहेंगे।