

Weather Update: पश्चिमी चक्रवात का घेरा राजस्थान , गुजरात और MP में…हवा बारिश की गिरफ्त में, MP में अधिकतम तापमान अब 28 डिग्री तक
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
पाकिस्तान से चला पश्चिमी विक्षोभ का चक्रवाती घेरा आज राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में केंद्रित होकर घूम रहा है। इसका असर छत्तीसगढ़, उत्तरी महाराष्ट्र, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड, यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा तक फैला हुआ है। उधर कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में भी बारिश निरंतर रुक रुक कर जारी है। चक्रवात धीरे धीरे यूपी, बिहार के रास्ते उत्तर पूर्वी राज्यों तक अगले 36 घंटों में जाएगा। इन सभी राज्यों में आज हवाओं संग बारिश रहेगी।
मध्य प्रदेश में गुजरात और राजस्थान को समेटे चक्रवात घूम रहा है। इसका असर आज मध्य प्रदेश के सभी हिस्सों में रहेगा। कभी भी, कहीं भी अकस्मात बारिश तेज हवाओं संग होगी। अगले और तीन दिन प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी।
मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान लगातार गिर रहा है। 40/41 डिग्री तक जा पहुंचा तापमान अब अगले 24 घंटों में 31 से 28 डिग्री तक उतर आएगा। बारिशी मौसम के इस वातावरण से गर्मी गायब हो रही है। तापमान का उतार अगले तीन दिन बना रहेगा। 20 मई तक तापमान 36/37 डिग्री तक ही रहेगा।