Weather Update: पूरे भारत में पश्चिमी विक्षोभ के फैले बादल, घनघोर बर्फबारी उत्तर में, तापमान में कमी

442

Weather Update: पूरे भारत में पश्चिमी विक्षोभ के फैले बादल, घनघोर बर्फबारी उत्तर में, तापमान में कमी

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में घनघोर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश चल रही है। लद्दाख, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में विक्षोभ के बादल चक्राकार होकर बरस रहे हैं। अगले 36 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ का दूसरा हमला भी होगा। पश्चिमी हवाओं के असर से देश के लगभग सभी राज्यों में बादल छाए हुए हैं। कर्नाटक, आंध्रा और तेलंगाना तक बादल पश्चिम से पूर्व की ओर जा रहे हैं, जबकि पश्चिमी हवाओं का

असर केरल, तमिलनाडु तक है।

मध्य प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पश्चिमी हवाओं से 2 डिग्री कमी आई है। इंदौर में अधिकतम 35, न्यूनतम 19, भोपाल में अधिकतम 34, न्यूनतम 21, ग्वालियर में अधिकतम 35 न्यूनतम 18 और जबलपुर में अधिकतम 36 न्यूनतम 18 डिग्री तापमान चल रहा है। अगले दो दिन न्यूनतम तापमान और उतरेगा, बादलों के राजस्थान से आकर उतरने से बारिश की संभावना प्रदेश में 19 से 21 मार्च के बीच रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 24 से 48 घंटों में अन्य राज्यों में और बढ़ेगा। बारिश की संभावना उत्तरी राज्यों के अलावा राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रा, उड़ीसा, छग, झारखंड, बिहार सहित उत्तर पूर्वी राज्यों में भी रहेगी।