
Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के बादल छाए, MP में एक सप्ताह तक और ठंड का प्रकोप
दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट
आज उत्तर भारत के सभी राज्यों कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड में बादल छा चुके हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली, यूपी में भी बादल छाएंगे। पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है क्योंकि दक्षिणी हवाएं कमजोर हैं। अगले 15 दिन तक उत्तर भारत में बादलों का प्रभुत्व रह सकता है। अगले सप्ताह लद्दाख में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।
मध्य प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। रात का तापमान उत्तर से पूर्व की ओर गिरता जा रहा है जो 8 से 5 डिग्री न्यूनतम तक जा रहा है। जबकि मध्य में 10/11 डिग्री चल रहा है। 20 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
दक्षिण राज्य शांत हैं। केवल तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना दक्षिण भाग में है। केरल में बादल छाएंगे। दक्षिण महासागर में बादलों की जमावट चल रही है। चक्रवातों से फेरबदल की संभावना बन रही है।





