Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा कई राज्यों में मौसम, MP में अगले सप्ताह 7 डिग्री तापमान में गिरावट 

37

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा कई राज्यों में मौसम, MP में अगले सप्ताह 7 डिग्री तापमान में गिरावट 

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के बादलों ने उत्तर भारत में एक बार फिर ठंडी हवाओं की ऊर्जा दी है। इससे कई राज्यों में अधिकतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। अगले तीन दिन में कश्मीर क्षेत्र का अधिकतम तापमान बादल और बारिश के चलते लुढ़केगा। श्रीनगर में 17 से 10 डिग्री तक, अनंतनाग में 5 से शून्य डिग्री तक तापमान पहुंचने वाला है। कश्मीर के पहाड़ी राज्यों समेत लद्दाख में दो दिन बाद फिर भारी बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है।

मध्य प्रदेश में तीन दिन गर्मी के तेवर बने रहेंगे। सोमवार से बादलों संग तेज हवाओं से तापमान गिरेगा। पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के रास्ते बादलों के प्रवाह से 19 से 21 मार्च के बीच प्रदेश में बारिश की संभावना है। ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। अगले सप्ताह तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से 29 डिग्री तक भी उतर सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री कमी आ सकती है।

दक्षिण महासागर में पूर्वी हवाओं के कमजोर रहने और पश्चिमी हवाओं के दबाव से बादल लुप्तावस्था में हैं। हल्की बारिश केरल में इस सप्ताह रुक रुक कर होगी। तमिलनाडु सहित अन्य दक्षिणी राज्यों में मौसम साफ रहेगा। गर्मी से भी राहत रहेगी। तेलंगाना में जरूर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 16 से 22 मार्च के बीच बारिश की संभावना रहेगी। यही स्थिति उड़ीसा में भी रहेगी। जबकि उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।