Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में, MP में अगले 7 से 15 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री

155

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में, MP में अगले 7 से 15 दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट 

उत्तर भारत में आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा। बादलों से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख घिर जाएगा। कहीं कहीं बारिश की संभावना रहेगी। ये बादल अरब देशों से अफगानिस्तान, पाकिस्तान के रास्ते पहुंच रहे हैं।

आगामी बड़े पश्चिमी विक्षोभ के चलते लद्दाख में 7 मार्च के बाद बर्फबारी शुरू हो सकती है।

राजस्थान, गुजरात, यूपी में भी अगले 5 दिन बाद गर्मी असर दिखाने वाली है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में भी कल से अधिकतम तापमान में इजाफा होगा।

मध्य प्रदेश में अब गर्मी अपना रंग बताने जा रही है। होली से इसकी शुरुआत अधिकतम तापमान में हो रही है। एक डिग्री और तापमान बढ़ेगा। जबलपुर, इंदौर, भोपाल 35 से 36 डिग्री जबकि ग्वालियर 34 से 36 डिग्री होने जा रहा है। ग्वालियर, जबलपुर में 7 दिन में ही तापमान 40 डिग्री होगा जबकि इंदौर में 11 मार्च से, भोपाल में 15 मार्च से 40 डिग्री तक तापमान जा सकता है। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी जो प्रदेश में अगले सप्ताह तक 16 से 20 डिग्री तक हो जाएगा।

दक्षिण महासागर में बादलों की चाल पश्चिम की ओर चल पड़ी है। केरल में रुक रुक कर बारिश होगी लेकिन अगले सप्ताह से बारिश निरंतर हो सकती है। बाकी राज्यों में संभावना कम है।