Weather Update: MP में पश्चिमी हवाओं ने फिर दिखाया असर, न्यूनतम तापमान गिरेगा, राजस्थान से बिहार तक घना कोहरा

110

Weather Update: MP में पश्चिमी हवाओं ने फिर दिखाया असर, न्यूनतम तापमान गिरेगा, राजस्थान से बिहार तक घना कोहरा

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

उत्तर भारत में बादल छंट गए हैं लेकिन अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ फिर से हावी होगा, जिससे बर्फबारी की संभावना फिर होगी।

आज घना कोहरा कई राज्यों में छाया हुआ है। उत्तर पश्चिम राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार तक एक जैसा कोहरे छाया है जबकि आंशिक असर मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्व, झारखंड में है। राजस्थान के बीकानेर में सर्वाधिक कोहरा है, जबकि जयपुर में सबसे कम।

IMG 20251223 WA0009

पश्चिमी हवाओं के अचानक फिर प्रभाव से मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। अगले तीन दिन में न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 10 से 7डिग्री तक, अधिकतम 26 से 24, जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7, 8 फिर 6, अधिकतम 25 डिग्री, भोपाल में न्यूनतम 10/11/9 और अधिकतम 26/25 डिग्री तथा इंदौर में न्यूनतम 11/10 और अधिकतम 26 डिग्री रहने की संभावना है।

दक्षिण महासागर में अब एक ही चक्रवात कायम है। ग्रांट नामक यह चक्रवात कोकोस आइलैंड में आज से क़हर बरपायेगा। 95 km प्रति घंटे की रफ्तार में बदलकर 130 की गति तक जाएगा। इस चक्रवात से भारत के नजदीक दक्षिण महासागर में भारी उथल पुथल का अंदेशा है, खासकर श्रीलंका, मालदीव में बारिश की संभावना बढ़ेगी।