Weather : पश्चिमी MP का मौसम बदलेगा, ठंड बढ़ेगी

527

Indore : पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा (Mawla) इलाके का मौसम (Weather) धीरे-धीरे बदल रहा है। मौसम में ठंड बढ़ रही है। तमिलनाडु और केरल की बारिश और दक्षिणी हवाओं (South Winds) की सक्रियता के कारण इंदौर (Indore) के आसमान में भी बादल दिखाई दे रहे हैं।

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले सप्ताह में बादल छाएंगे और तापमान में गिरावट आएगी। उसके बाद ठंड भी बढ़ेगी। मौसम में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। बीते 15 दिन में तापमान 14 डिग्री के आसपास है।

पिछले डेढ़ सप्ताह से प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में रात का तापमान 10 से 11 डिग्री चल रहा है, वहीं पश्चिम क्षेत्र में तापमान 14 डिग्री के करीब बताया जा रहा है। रात के तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा का अंतर होने से पूर्व क्षेत्र में ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड के मौसम में उत्तर पूर्वी हवाएं सक्रिय रहती हैं, लेकिन इस समय पूर्व के साथ दक्षिणी हवाओं का जोर चल रहा है।

इसके पीछे तमिलनाडु और केरल में पिछले दिनों हुई बारिश को जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे मालवा के आसमान में बादल (Clouds) हैं। आने वाले चार-पांच दिनों बाद बादल धीरे-धीरे छटेंगे और उत्तरी हवाएं सक्रिय होंगी। जल्द ही कड़ाके की ठंड इंदौर में दस्तक देगी। हालांकि अभी भी शाम 6 से सुबह 10 बजे तक ठंडी हवाओं का असर साफ दिख रहा है।