पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा उत्तर भारत की ओर, MP में आज से ठण्ड में थोड़ा इजाफा

चक्रवात की दिशा भ्रमित

794

पश्चिमी विक्षोभ बढ़ा उत्तर भारत की ओर, MP में आज से ठण्ड में थोड़ा इजाफा

दिनेश सोलंकी ख़ास रिपोर्ट

भारत की पश्चिम दिशा से बड़ा विक्षोभ आया है जिसका हमला उत्तर भारत में पहाड़ी क्षेत्रों में खासकर बारिश और बर्फ़बारी भी करेगा। कश्मीर और लद्दाख में घने बादल छाएंगे जो दो दिन में बर्फ़बारी को अंजाम देंगे। दो दिन बाद ही हिमांचल और उत्तराखंड में भी बारीश की स्थिति बन सकती है।

अभी विक्षोभ ऊंची हवाओं के साथ है, इसलिए उत्तर भारत से पूर्व की ओर उसका रुख बना हुआ है। इससे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, देहली, हिमांचल, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बादल छाने लगेंगे।

मध्य प्रदेश में आज से ठंडी हवाओं का असर उत्तरी भाग में होगा। शेष भाग में ठण्ड का असर थोड़ा थोड़ा बढ़ेगा लेकिन दिन के तापमान में उतार चढाव बना रहेगा।

इधर भारत के दक्षिण -पूर्वी भाग में सक्रिय चक्रवात अपनी दिशा बार बार बदल रहा है। कभी उत्तर-पूर्व तो कभी उत्तर-पश्चिम की ओर चल रहा है। सही आकार मिलने पर ही इसकी असली दिशा समझ आ सकेगी। भारत के दक्षिण राज्यों के लिए चक्रवात का खतरा अभी भी बना हुआ है।