
Western MP Weather : दो दिन इंदौर-उज्जैन संभाग में छुटपुट ओलावृष्टि के आसार
Bhopal : 21 और 22 जनवरी पश्चिमी मध्य प्रदेश (इंदौर-उज्जैन संभाग) में छुटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में रात और सुबह के घंटों में अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा होगा। अगले 2 दिन के दौरान प्रदेश में कुछ इलाकों में कोल्ड-डे गंभीर स्थिति ले सकता है। इसके बाद इस स्थिति से राहत मिलाने की उम्मीद है।
औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक केरल और आस-पास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण कायम है। औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक पश्चिम राजस्थान और आस-पास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 18 जनवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है।
एक और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की श्रंखला के कारण पहाड़ों पर सप्ताहभर बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है। 21 और 22 जनवरी को पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की ओलावृष्टि की संभावना बताई गई है।





