WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

When is Train for Darbhanga : छठ पर्व पर बिहार जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग उठी!

दो दशक से इंदौर से दरभंगा के लिए नियमित ट्रेन चलने की मांग की जा रही!

WhatsApp Image 2023 11 05 At 10.23.40 AM

When is Train for Darbhanga : छठ पर्व पर बिहार जाने वालों के लिए स्पेशल ट्रेन की मांग उठी!

Indore : छठ पर्व में पश्चिमी रेलवे ने इस साल अभी तक कोई स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा नहीं की है। इंदौर और आसपास के इलाकों में रहने वाले बिहार के लाखों लोग रेलवे के इस भेदभावपूर्ण रवैये से सख्त नाराज़ हैं। इसके अलावा दो दशक से उत्तर बिहार की सांस्कृतिक दरभंगा के लिए भी सुपरफास्ट ट्रेन चलने की मांग की जाती रही है।

पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान के प्रदेश महासचिव केके झा तथा प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर जगदीश सिंह ने कहा कि वर्तमान में इंदौर को बिहार से जोड़ने वाली एक मात्र इंदौर-पटना ट्रेन में लम्बी प्रतीक्षा सूची के कारण हज़ारों की संख्या में छठ पर्व में अपने पैतृक जाने वाले बिहार के लोग रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन के शुरू होने की प्रतीक्षा में हैं।

उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा इंदौर से दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों के लिए इस त्योहारी मौसम में कई स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई है। पर, बिहार के लिए अभी तक कोई स्पेशल ट्रेन नहीं हुई। इससे इंदौर एवं मालवा के विभिन्न क्षेत्रों में बसे बिहार के लोगों को छठ महापर्व मनाने के लिए अपने राज्य जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

केके झा ने कहा कि पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान ने गत दो दशकों से इंदौर से उत्तर बिहार की सांस्कृतिक राजधानी तथा मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा के लिए सुपरफास्ट ट्रेन चलने की मांग की जाती रही है। इसलिए कि इंदौर, मालवा एवं पश्चिम निमाड़ में रहने वाले लाखों उत्तर बिहार के प्रवासियों को अपने पैतृक स्थानों तक जाने में सुगमता हो।

इस बारे में स्थानीय सांसद शंकर लालवानी को भी अनेकों बार ज्ञापन दिए गए, पर हमारी मांग अब तक नहीं पूरी हुई। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान द्वारा एक बार पुनः रेल मंत्री के साथ रेल मंत्रालय से शीघ्र छठ महोत्सव से पूर्व इंदौर से दरभंगा के बीच भोपाल, जबलपुर, प्रयागराज, पाटलीपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तथा समस्तीपुर होते हुए दरभंगा तक एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नियमित रूप से चलाने की मांग की गई है।