टोटका पड़ा महंगा: महिला ने नीबू पर गाडी चढाते चढाते शोरुम की ऊपर की मंजिल से नीचे कूदा दी थार ,फिर क्या हुआ ?

1355

टोटका पड़ा महंगा: महिला ने नीबू पर गाडी चढाते चढाते शोरुम की ऊपर की मंजिल से नीचे कूदा दी थार ,फिर क्या हुआ ?

दिल्ली : लक्ष्मी नगर में महिंद्रा थार का शो रूम पहली मंजिल पर है जहां महिला ने थार का ट्रायल लेने का जिद की और इतना ज्यादा एक्सीलेटर दबा दिया कि नई थार पहली मंजिल से शीशा तोड़कर नीचे आकर गिरी। किसी का कहना है कि महिला को नींबू पर कार चढ़ाकर ले जानी थी, कार तो निकली लेकिन शो रूम चौपट, थार भी तहस नहस।

इस घटना में कार में सवार महिलाऔर शोरूम का एक कर्मचारी घायल हो गया। गनीमत यह रही कि एयर बैग मौके पर खुल गया और जिससे दोनों की जान बच गई। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी  दंपति  विकास मार्ग स्थित महिंद्रा शोरूम में सोमवार शाम को थार खरीदने आए थे। कार की चाबी दंपती को सौंप दी गई थी। वह पूजा के लिए एक पंडित भी साथ लेकर आए थे। पहली मंजिल पर स्थित शोरूम में ही उन्होंने वाहन की पूजा की। महिला को एक रस्म के लिए कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था।

महिला शोरूम के कर्मचारी के साथ कार में सवार हो गई। वह चालक की सीट पर बैठ गई। कर्मचारी ने महिला को कार के फीचर के बारे में बताया। महिला ने कार स्टार्ट करने के बाद उत्साह में तेजी से एक्सीलेटर दबा दिया।

अचानक कार तेजी से आगे की तरफ भागी और पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए सीधे सड़क पर जा गिरी और पूरी तरह से पलट गई। उस दौरान शोरूम के सामने से सर्विस रोड से गुजरने वाला कोई इसके चपेट में नहीं आया।

दोनों पक्षों की ओर से नहीं दी गई तहरीर
शोरूम के कर्मचारियोें ने दोनों को तुरंत कार से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिर क्रेन के जरिए कार को सीधा किया। मामूली चोट होने की वजह से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई और न ही घटना को लेकर पुलिस को कोई कॉल की गई। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार

कार का  इंश्योरेंस  डिलीवरी के पहले हो गया था इसलिए  क्लेम  की पात्रता रहेगी .