
white Iberian Lynx spain : सफेद रंग , भूरी आंखे और…पहली बार कैमरे में कैद हुआ ये सफेद जानवर
white Iberian Lynx spain :स्पेन के दक्षिणी इलाके जेएन के पहाड़ों में हाल ही में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने पूरी दुनिया के वन्यजीव प्रेमियों को हैरान कर दिया. यहां एक ऐसा जंगली बिल्ली प्रजाति का जानवर दिखाई दिया, जिसका रंग बाकी सभी से बिल्कुल अलग था, सफेद. माना जा रहा है कि ये दुनिया का पहला ऐसा सफेद आइबेरियन लिंक्स है, जिसे कैमरे में रिकॉर्ड किया गया है.
स्पेन के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर एंजल हिडालगो ने इस दुर्लभ लिंक्स का वीडियो बनाया. हिडालगो ने बताया कि उन्होंने कई सालों तक कैमरे जंगलों में लगाए, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी. इस बार किस्मत ने साथ दिया और उन्हें कुछ ऐसा देखने को मिला जो अब तक किसी ने नहीं देखा था.
A photographer in Spain has documented the nation’s first white Iberian lynx, a rare stunning leucistic specimen. pic.twitter.com/J2OupqKeMk
— Open Source Intel (@Osint613) October 29, 2025
सोचिए, आप जंगल में कैमरा लगाए हों और अचानक कोई ऐसा जीव दिख जाए जो पूरी दुनिया में कभी किसी ने नहीं देखा — कुछ ऐसा ही हुआ स्पेन के नेचर फोटोग्राफर एंजेल हिडाल्गो के साथ।
दक्षिणी स्पेन के जेएन (Jaen) पहाड़ों में उन्होंने दुनिया का पहला सफेद Iberian Lynx अपने कैमरे में कैद किया। ये जंगली बिल्ली अपने सफेद फर और रहस्यमयी भूरी आंखों की वजह से किसी मिथक जैसी लगती है।

क्यों सफेद है यह लिंक्स? जानिए ‘ल्यूसिज्म’ का रहस्य (white Iberian Lynx spain)
आम तौर पर Iberian Lynx का रंग हल्का भूरा या बेज होता है, लेकिन इस दुर्लभ लिंक्स में एक खास जेनेटिक कंडीशन ‘Leucism (ल्यूसिज्म)’ पाई गई है. इस स्थिति में शरीर के बालों में पिगमेंट (रंगद्रव्य) कम बनता है, जिससे फर सफेद या क्रीम रंग का दिखता है, लेकिन आंखों का रंग सामान्य रहता है, यानी यह ‘अल्बिनो’ नहीं, बल्कि ‘ल्यूसिस्टिक’ जानवर है…खूबसूरती और रहस्य का संगम.
वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) के मुताबिक, Iberian Lynx (Lynx pardinus) कभी दुनिया की सबसे दुर्लभ जंगली बिल्ली प्रजातियों में से एक थी. साल 2002 में इनकी संख्या 100 से भी कम रह गई थी, लेकिन स्पेन सरकार, NGOs और यूरोपीय यूनियन के संरक्षण प्रयासों से 2025 तक इनकी संख्या करीब 2,000 तक पहुंच गई है, जो पर्यावरण संरक्षण की एक बड़ी सफलता है.
Pushkar Fair: 15 करोड़ का घोड़ा, 23 करोड़ का अनमोल भैंसा,उज्जैन का भैंसा ‘राणा’ भी है बेहद खास!





