Who is Ashok Singh : अशोक सिंह को कांग्रेस राज्यसभा में भेजेगी, कई समीकरण सधेंगे!  

ओबीसी वर्ग को खुश करने के साथ सिंधिया के गढ़ का नेता चुना गया!

610

Who is Ashok Singh : अशोक सिंह को कांग्रेस राज्यसभा में भेजेगी, कई समीकरण सधेंगे!  

Bhopal : राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर जिस तरह भाजपा ने चौंकाया उसी तरह कांग्रेस ने भी अपनी एक सीट पर अचानक अशोक सिंह का नाम सामने लाकर झटका दिया। भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस ने सस्पेंस खत्म करते हुए मध्य प्रदेश से अशोक सिंह की उम्मीदवारी घोषित की। जबकि, पहले अटकलें लगाई गई थी कि जीतू पटवारी, कमलनाथ या मीनाक्षी नटराजन को राजयसभा में भेज सकती है।

वहीं अशोक सिंह ग्वालियर के रहने वाले है, जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है। ऐसे में कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए इसी जिले के रहने वाले अशोक सिंह को उम्मीदवार बनाकर सिंधिया की घेरबंदी भी शुरू कर दी है। अशोक सिंह कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष हैं। वे पहले तीन बार लोकसभा चुनाव लड़े, पर कभी जीत नहीं सके थे। कमलनाथ ने अपनी सरकार के कार्यकाल में अशोक सिंह को अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया था।

अशोक सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस ने कई समीकरणों को साधने की कोशिश की। वे ओबीसी वर्ग से आते है। जबकि, राज्यसभा के सांसद रहे राजमणि पटेल भी ओबीसी ही थे। उनकी जगह ओबीसी वर्ग को तवज्जो देकर कांग्रेस इस वर्ग को खुश करना चाहती है।