Who Will Be In Mohan Yadav’s Cabinet: संघ और संगठन की पसंद के MLA’s को मिल सकता है महत्व

395

Who Will Be In Mohan Yadav’s Cabinet: संघ और संगठन की पसंद के MLA’s को मिल सकता है महत्व

भोपाल: मध्य प्रदेश में जिस तरह से मुख्यमंत्री का चयन हुआ है, उससे अब यह संकेत मिल रहे हैं कि इस बार मंत्रिमंडल में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा संगठन दोनों को महत्व मिल सकता है। इस बार नेताओं से ज्यादा संघ और संगठन से विचार करने के बाद मंत्रिमंडल में किसे जगह दी जाना है, यह तय होने की सुगबुगाहट हैै। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल गठन में कुछ वक्त लग सकता है। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश नजर बनाए हुए हैं।

मंत्रिमंडल के गठन को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा दिल्ली जा सकते हैं। यहां पर वे कुछ विधायकों के नाम मंत्रिमंडल में शामिल करवाने वालों के संभावित नाम लेकर जाएंगे।

इधर संघ से जुड़े पदाधिकारियों से इन संभावित मंत्रियों की लिस्ट पर पार्टी अपनी राय ले सकती है। यह राय बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

मंत्रिमंडल के लिए यह है महत्वपूर्ण
मंत्री बनाने से पहले विधायक की संगठन के प्रति निष्ठा के साथ ही संघ से उनके जुड़ाव को भी देखा जा सकता है। संघ से जुड़ाव की जानकारी दिल्ली में पार्टी के नेता ले सकते हैं। इसके बाद ही मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है, किसे नहीं यह तय होगा। इसके बाद ही प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन होने की संभावना है। इस पूरी कवायद कुछ दिन लग सकते हैं।

शिवप्रकाश की नजर
इधर चुनाव परिणाम आने के बाद से ही पार्टी के सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश भोपाल में हैं। वे हर एक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही वे विधायकों की संगठन के प्रति पिछले कुछ सालों में कामकाज और संघ से उनका जुड़ाव भी पता कर रहे हैं। इसलिए यह भी माना जा रहा है कि शिवप्रकाश की भूमिका भी मंत्रिमंडल को लेकर अहम हो सकती है।