शासकीय कैलेंडर में यम द्वितीया पर्व और भाईदूज का उल्लेख क्यों नहीं, कायस्थम ने किया सवाल

169

शासकीय कैलेंडर में यम द्वितीया पर्व और भाईदूज का उल्लेख क्यों नहीं, कायस्थम ने किया सवाल

 

भोपाल: कायस्थ समाज की संस्था कायस्थम भोपाल मध्य प्रदेश ने शासकीय कैलेंडर में होली और दिवाली के अगले दिन में पड़ने वाले भाई दूज , यमद्वितीया महोत्सव और श्री चित्रगुप्त पूजन का जिक्र नहीं किए जाने पर सवाल उठाया है। कायस्थम द्वारा कहा गया है कि शासकीय कैलेंडर में सभी धर्म के पर्वों,महापुरुषों की जयंतियों व त्यौंहारों का जिक्र होता है, लेकिन कायस्थ समाज द्वारा की जाने वाली श्री चित्रगुप्त भगवान की पूजा, भाई दूज और यमद्वितीया महोत्सव का उल्लेख शासकीय कैलेंडर में नहीं होता।

कायस्थम के अध्यक्ष श्री प्रलय श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की है कि शासकीय कैलेंडर में यमद्वितीया महोत्सव श्री चित्रगुप्त पूजन, भाईदूज का अवश्य किया जाए, क्योंकि मध्य प्रदेश में कायस्थ परिवारों की संख्या लगभग दस लाख है । दीवाली /होली के दूसरे दिन इन पर्वों को बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के लगभग प्रायः सभी शहरों में 5 से लेकर 10 की संख्या में श्री चित्रगुप्त मंदिर भी हैं।