क्या साल 2025 में भी गोल्ड की कीमतें बढ़ेगी? सोने का भाव ₹80,000 प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता हैं!

जानिए क्या हैं सोने की कीमतों में इजाफा होने के प्रमुख कारण,निवेशकों को हो सकता है भारी फायदा!

1631

क्या साल 2025 में भी गोल्ड की कीमतें बढ़ेगी? सोने का भाव ₹80,000 प्रति 10 ग्राम को पार कर सकता हैं!

रमेश सोनी की खास रिपोर्ट 

क्या साल 2025 में भी गोल्ड की कीमतें बढ़ेगी ! कॉरपोरेटर ज्वेलरी सेक्टर में इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या अगले साल गोल्ड की कीमतें बड़ी की और निवेशकों को भारी लाभ मिलेगा। बाजार जगत का मानना है कि अगले साल शुरुआत में ही सोने का भाव ₹80,000 प्रति दस ग्राम को पार कर सकता है!

सोने की कीमतों में यह उछाल अगले साल 2025 में भी जारी रहेगी।

 

कॉरपोरेट जगत के विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू बाजार में सोने का भाव ₹80,000 प्रति दस ग्राम को पार कर सकता है और अगले 2 साल में ₹85,000 से भी ऊपर जा सकता है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव $3,000 प्रति औंस के पार जाने की संभावना है। यदि यह अनुमान सटीक साबित होता है तो भारत में सोने की कीमत ₹92,000 से ₹1,00,000 प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है।

 

*यह हैं सोने की कीमतों में इजाफा के प्रमुख कारण!*

 

▫️जियोपॉलिटिकल तनाव: रूस-यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व के हालात!

 

▫️सेंट्रल बैंकों की खरीदारी: बड़े पैमाने पर सोने का स्टॉक!

 

▫️डॉलर का कमजोर होना: निवेशकों का सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख!

▫️ब्याज दरों में कमी: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां

विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 में सोने में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है। वैश्विक तनाव और मांग में इजाफे के चलते कीमतों में नया उछाल देखने को मिल सकता हैं!