Women Around Baba : बाबा सूरजपाल रंगीन तबियत का आदमी, उसके आसपास हमेशा महिलाएं दिखी!

महिलाओं ने उसके पास मोहिनी मंत्र होने का भी दावा किया, जिससे महिलाएं आकर्षित!

736

Women Around Baba : बाबा सूरजपाल रंगीन तबियत का आदमी, उसके आसपास हमेशा महिलाएं दिखी!

Kasganj : हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसा के बाद बाबा भोले उर्फ सूरजपाल को लेकर लगातार नए राज सामने आ रहे हैं। इस कथित बाबा के पड़ोसी गांव की महिला ने दावा किया कि सूरजपाल रंगीन तबियत वाला आदमी है। वह महिलाओं के बीच गोपी बनकर नाचता है। उसके पास महिलाओं को रिझाने वाला मोहिनी मंत्र है।

बताया गया कि सूरजपाल उर्फ बाबा के पास ऐसा मोहिनी मंत्र है, जिसके सम्मोहन में महिलाएं जकड़ जाती हैं। सूरजपाल बाबा के पड़ोसी गांव चक के लोगों ने कुछ ऐसा राज पर्दाफाश किया, जिसे सुनकर हैरान रह जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक बाबा के सत्संग में महिलाओं की भागीदारी हर जगह पर सबसे ज्यादा होती है। लेकिन, यह क्यों होती है उसके बारे में हमें एक चौंकाने वाला सच पता चला। बाबा के दरबार में महिलाएं रूपक बनकर आती थीं और बाबा उनके बीच मे नाचता था। पड़ोसी गांव की महिलाओं ने बताया कि बाबा के पास एक मोहनी मंत्र है और जैसे ही महिलाएं उसके आसपास जाती हैं तो वह उसके सम्मोहन में जकड़ जाती हैं।

महिलाओं ने दावा किया कि महिलाएं आती थीं, रूपका बनती और बाबा के आसपास रहती हैं। बाबा के पड़ोसी गांव में रहने वाले महेन्द्रपाल ने भी बाबा सूरजपाल पर सवाल उठाकर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि हमने देखा था उनके पास एक से बढ़कर एक सुंदर महिलाएं आती थीं। यह कहां से आती थीं और यहां ऐसी रासलीला होती है, जैसी मथुरा में होती रहती थीं। गाड़ियां भर-भर के महिलाएं आती थीं। एक से बढ़कर एक सुंदर होती थीं। किसी ने कोई शिकायत नहीं की। 15 अगस्त जन्माष्टमी पर यह कन्हैया बनकर झूलते थे।

कई लड़कियां बाहर से आती थीं 

आरोप लगाया गया कि उनके सत्संग में महिलाएं सबसे आगे रहती हैं। इसी गांव की महिलाओं ने बाबा को लेकर कई खुलासे किए। उन्होंने बताया कि बाहर से लड़कियां आती थीं और बाबा के आसपास गोपी बनकर नाचती थींं। हम यही देखने जाते थे। बाबा के साथ लड़कियों की गाड़ियां हमेशा साथ में चलती थी। वह नॉर्मल कपड़े पहनकर उनके साथ रहती थी। एक बार हमने भी गाड़ियों में उन लड़कियों को देखा था। आदमी तो कम ही आते, बाकी महिलाएं ही आती हैं, जो केवल बाबा की ही बात करती हैं। इसके अलावा भी बाबा को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही है।