
पढ़ना जारी रखें

कार्रवाई के पूर्व कुछ दुकानदारों को पूर्व सूचना मिलने पर उन्होंने दुकानों से शराब हटा दी थी। जबकि, उनकी दुकानों में धड़ल्ले से शराब बेची जाती है, जिसमें 5 दुकानों और मकानों में शराब जब्त कर पंचनामा बनाया गया। जब्ती के दौरान कुछ शराब बेचने वाले घरों व दुकानों पर ताला लगाकर भाग गए। कुछ दुकानदारों ने अवैध शराब को पहले से ही हटा दिया था।
ग्राम की कई महिलाओं ने हिम्मत दिखाकर आबकारी विभाग के दल को घर-घर ले जाकर शराब बेचने वालों के घर भी दिखाए। दुकानों और घरों में अवैध शराब बिक्री होने कारण गांव के बुजुर्ग, युवा, शराब पीने के आदि होकर अपने घरों में महिलाओं से झगड़ा करते है। इसी कारण त्रस्त होकर महिलाओं ने आबकारी विभाग को शिकायत की थी। कार्रवाई में आबकारी दल के साथ सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपालसिंह राठौड़, सीएस मीणा, एसडी भट्ट, आबकारी उपनिरीक्षक एकता सोनकर, एसएन सिंगनाथ, जितेंद्रसिंह भदोरिया आदि शामिल थे।