
Women of Swarnkar Society Celebrate Fag Festival : होली गीत और भजनों की जुगलबंदी पर झूमीं महिलाएं!
Ratlam : श्री मेढ़ क्षत्रिय मेवाड़ा स्वर्णकार समाज जूना साथ महिला मंडल द्वारा शहर के टाटानगर स्थित श्री बुद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में फाग उत्सव आयोजित किया गया। जहां भजन गायक अरुण सोनी ने एक से बढ़कर एक गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। होलिया उड़े रे गुलाल… आज बिरज में होली रे रसिया.. होली आई रे कन्हाई…. रंग बरसें भीगे चुनर वाली सहित कई होली के गीतों पर झुमी समाज की महिलाएं, इनमें अध्यक्ष मधु सोनी, सचिव ज्योति सोनी, ममता सोनी, अरुणा सोनी, चंचल सोनी, राजलता सोनी, पूजा सोनी, शिल्पा सोनी, रागिनी सोनी, प्रीति सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं मौजूद रहीं, समापन पर भगवान की आरती कर प्रसादी वितरित की गई!








