
Won Divisional Level Cricket Trophy : जिला अभिभाषक संघ ने जीती संभाग स्तरीय क्रिकेट ट्रॉफी!
Ujjain : स्वर्गीय प्रताप मेहता की स्मृति में आयोजित अभिभाषक संघ क्रिकेट की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच रतलाम जिला अभिभाषक संघ एवं देवास के बीच संपन्न हुआ। जिसमें जिला अभिभाषक संघ रतलाम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में विजयश्री हासिल की इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शानदार बैटिंग का प्रदर्शन करते हुए राजेश सोनकर (रतलाम) जिला अभिभाषक संघ के सदस्य ने 54 रन बनाकर एक तरफा मुकाबला करते हुए फाइनल मैच की मैन ऑफ द मैच ट्राफी जीती इसके अलावा संपूर्ण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर रतलाम जिला अभिभाषक संघ के सदस्य जेपी भट्ट को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजा गया।

साथ ही पूरे टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता को जीता हैं देवास टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए देवास टीम को रतलाम जिला अभिभाषक संघ ने केवल 88 रन के स्कोर पर रोक दिया और इस रन को चेस करते हुए केवल 13 ओवर में अपने 4 विकेट खोकर रतलाम जिला अभिभाषक संघ ने विजयश्री हासिल करी इस प्रतियोगिता में सबसे विशेष महत्व रहा वो जिला अभिभाषक संघ रतलाम क्रिकेट टीम के कप्तान धीरज शर्मा की रणनीति का एवं रतलाम जिला अभिभाषक संघ के फास्ट बॉलर राशिद खान ने अपने दूसरे की ओवर में ऐसी बॉल डाली जिस मिडिल स्टंप के 2 टुकड़े हो गए। क्रिकेटर रोहित सोनी ने देवास के 4 विकेट लेकर पुरे खेल को रतलाम की और मोड दिया!






