World Homoeopathy Day 2026 : रतलाम की सर्किल जेल में विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन!

300 से अधिक बंदियों का विस्तृत परिक्षण तथा होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई!

45

World Homoeopathy Day 2026 : रतलाम की सर्किल जेल में विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष विभाग के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन!

Ratlam : विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर शहर की सर्किल जेल में शुक्रवार को आयुष विभाग के सौजन्य से होम्योपैथिक जनक हैनीमेन के जन्म दिवस के अवसर पर बंदी विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग से डॉ. बलराज सिंह चौहान, जिला आयुष अधिकारी डॉ. वर्षा राठौड़, डॉ. आदिल अंसारी एवं पैरामेडिकल स्टाफ कैलाश यादव, अशोक शर्मा, श्रीमती सुमित्रा चारेल एवं श्री गिरधारी लाल कुमावत मौजूद रहें। बंदियों को निशुल्क होम्योपैथिक एवं यूनानी औषधि निशुल्क वितरित की गई। लगभग 300 से अधिक बंदियों को होम्योपैथिक औषधि प्रदान की गई।

इस अवसर पर होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से लगभग 300 बंदियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निशुल्क औषधीय का वितरण किया गया। होम्योपैथिक शिविर का मुख्य उद्देश्य बंदियों को समुचित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति जैसे होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में दौरान सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, पाचन संबंधी समस्या, जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न सामान्य एवं दीर्घकालीन रोगों का परीक्षण कर उनका उपचार किया गया। जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदोरिया द्वारा बंदियों को AYUSH (आयुर्वेदिक, योगा, यूनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी ) का अर्थ समझाया गया। उनके द्वारा आयुष विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस शिविर को सफल आयोजन से बंदियों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ तथा उनके बीच स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि हुई। शिविर के दौरान श्री सुरेंद्र सिंह राणावत, सहायक जेल अधीक्षक एवं ड्यूटीरत स्टाफ मौजूद था!