World Wetlands Day : सिरपुर तालाब की रामसर साइट पर कल जुटेंगे विदेशी मेहमान!  

विश्व वेटलैंड्स दिवस पर मेहमानों को बर्ड वॉचिंग के लिए टेलीस्कोप मंगवाए गए!  

371

World Wetlands Day : सिरपुर तालाब की रामसर साइट पर कल जुटेंगे विदेशी मेहमान!

 

Indore : सिरपुर तालाब शुक्रवार को विश्व वेटलैंड्स दिवस पर विदेशी मेहमानों के साथ 75 रामसर साइट के प्रतिनिधियों की अगवानी करेगा। इस तरह शहर एक और नेशनल समारोह की मेजबानी में अपना नाम दर्ज करेगा। 2 फरवरी को शहर में विदेशी मेहमानों की उपस्थिति में संरक्षण और सुंदरता पर चर्चा की जाएगी।

सिरपुर और यशवंत सागर तालाब को लगभग एक साल पहले रामसर साइट घोषित किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन, नगर निगम और अन्य संस्थाओं ने मिलकर इसके संरक्षण और यहां के वन्य जीवों को बचाने की मुहिम छेड़ी। यहां की सुंदरता बढ़ाने के लिए हाल ही में कलेक्टर ने एक बड़ी धनराशि दिए जाने की घोषणा की। वहीं जैव विविधता बढ़ाने के लिए संरक्षण के कार्यों में तेजी लाई गई।

अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में विदेशी प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारत की 75 रामसर स्थलों के प्रतिनिधि भी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन में रामसर कन्वेंशन के महासचिव मुसोंडा मुंबा भी उपस्थित रहेंगे। एशिया में सबसे ज्यादा रामसर साइट है, जिसमें से घोषित 75 रामसर साइट में 23 भारत में विभिन्न जिलों में स्थित हैं।

बर्ड वाचिंग करेंगे

विश्व वेटलैंड दिवस के लिए 2023 में जीवों के संरक्षण पर बात की गई थी। आयोजन की विश्व स्तरीय सूची बनना बाकी है। लेकिन, आने वाले अतिथियों को सिरपुर तालाब मेंं बर्ड वॉचिंग कराई जाएगी जिसके लिए तैयारियां पूरी हो गई। अधिकारियों के अनुसार रामसर साइट को बचाने के लिए जीवों को बचाने के साथ-साथ आर्थिक और मानवीय मदद की भी है।

IMG 20240201 WA0034

सिरपुर तालाब में आया निखार

2 फरवरी को उत्सव के रूप में मनाया जाने वाले विश्व वेटलैंड दिवस में रामसर की सेक्रेटरी और पर्यावरण मंत्रालय दिल्ली से शहर में स्थित अन्य 74 रामसर साइट से व मध्य प्रदेश शासन के अन्य पर्यावरण से जुड़े हुए अधिकारी कार्यक्रम में शरीक होंगे। मेहमानों के लिए नगर निगम ने कई एक्टिविटी प्लान की है। जिसमें मेहमान नॉलेज पार्क में विजिट करेंगे। इस नॉलेज पार्क का उद्देश्य है कि आमजन के मन में उठने वाले सवाल की वेटलैंड क्या है, रामसर क्या है और पशु पक्षियों पर अन्य जानकारियां वहां दी जाएगी।

IMG 20240201 WA0035

यहां दो कृत्रिम तालाबों का भी निर्माण कराया गया है जिसमें एक फ्रेश वॉटर पॉन्ड और दूसरा ग्रे-वाटर पॉन्ड के नाम से विकसित किया गया। इससे ही पानी में निर्मित पारिस्थितिकी तंत्र से लोगों का परिचय कराया जाएगा। इसके बाद बीच वाली पाल से होते हुए बटरफ्लाई पार्क से होते हुए जिसे अभी हाल ही में रिनोवेट किया गया है प्लांटेशन साइट पर पहुंचेंगे। ईकार्ट की व्यवस्था वेटलैंड के लिए की गई है जिसके अंदर सर्वप्रथम बर्ड वाचिंग को रखा गया है। बर्ड वाचिंग को सुगम बनाने के लिए बाहर से बर्ड वाचिंग टेलिस्कोप मांगे गए हैं जिसमें विशेषज्ञ की मौजूदगी में लोग पक्षी दर्शन करेंगे।

जर्मनी से टेलीस्कोप मंगवाए

सभी मेहमान और 75 अन्य रामसर साइट से आए वेटलैंड सदस्यों से यहां डेढ़ सौ पौधों का वृक्षारोपण कराया जाएगा। सभी पौधे वेटलैंड को सहयोग करने वाले वैरायटी के हैं! 2 फ़रवरी के बाद नॉलेज पार्क को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। पक्षी दर्शन के लिए टेलीस्कोप का इस्तेमाल करके आम लोग और विद्यार्थी भी समय-समय पर पक्षी दर्शन का आनंद ले सकेंगे। यह जानकारी अंशुल व्यास वेटलैंड कंसलटेंट नगर निगम ने दी। प्रतिनिधि सदस्यों और पर्यटकों के लिए तीन टेलिस्कोप की व्यवस्था नगर निगम ने कराई है, जो कि जर्मनी से मंगाए गए हैं। बटरफ्लाय पार्क भी बनाया गया है जिसमें 40 से अधिक वैरायटी के पौधे लगाए गए है जिससे बटरफ्लाई (तितली) इन पौधों को देखकर आकर्षित होती है।