Wrong Action : निगम की JCB का पंजा गलत घर पर गिरा, छत टूटी!

गुंडे का मकान तोड़ने गई निगम टीम ने पड़ौस के गरीब का नुकसान किया!  

741

Wrong Action : निगम की JCB का पंजा गलत घर पर गिरा, छत टूटी!

Indore : गुंडे का मकान तोड़ने गई नगर निगम की टीम ने एक शरीफ के मकान की छत तोड़ दी। जिसके मकान की छत टूटी वो निहाल सिंह है, जो सब्जी का ठेला लगाता है। जब गुंडेमहेश भात के मकान में तोड़फोड़ की कार्रवाई चल रही थी, तभी जेसीबी का पंजा पड़ौस के मकान की छत पर गिर गया और इस गरीब की छत का सारा मलबा घर में गिर गया।

नगर निगम ने भवानी नगर में रहने वाले अपराधी महेश का मकान तोड़ने की कार्रवाई की। निगम की जेसीबी चलाते हुए मकान का छज्जा पास में रहने वाले निहाल सिंह के पतरे से बने कमरे पर जा गिरा। इससे निहाल का घर भी टूट गया और पूरी गृहस्थी बिखर गई। एक अपराधी के मकान पर की गई रिमूवल की कार्रवाई उसके पास में रहने वाले गरीब परिवार पर भारी पड़ गई।

IMG 20221028 WA0033

नगर निगम द्वारा जोन क्रमांक 17 अंतर्गत सागर रोड स्थित भवानी नगर में महेश के मकान को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान पास में रहने वाले निहाल सिंह के 600 वर्ग फीट के प्लाट पर बने हुए एक कमरे की छत पर जेसीबी से छज्जा गिर गया। पतरे की छत होने के कारण उसका मकान भी ध्वस्त हो गया। निहाल सागर रोड पर ठेला लगाकर फल सब्जी बेचने का काम करता है। कार्रवाई के दौरान मौजूद उपायुक्त लता अग्रवाल और मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद ने उसके मकान की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया है।

शुक्रवार को बाणगंगा इलाके में दो स्थानों पर कारवाई करते हुए मकान को ध्वस्त कर दिया। गुंडे-बदमाश और नशे के कारोबर में शरीक असामाजिक तत्वों को सबक सीखने और इनकी आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पुलिस और निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी के तहत पुलिस बाणगंगा के साथ यह कार्रवाई की गई।

यहाँ पर रहने वाले बदमाश महेश भाट के मकान को ध्वस्त कर दिया गया। बदमाश भाट नशे के अवैध धंधों में शरीक है। उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज है। इसने पिछले दिनों कॉलोनी में नशे की हालत में तोड़फोड़ भी की थी। बताते है कि महेश बच्चों को भी नशा करना सिखाता था। एक अन्य कार्रवाई सुखलिलया इलाके में की गई। नशे के अवैध धंधों में संलग्न महिला डिम्पल रेकवार के मकान को तोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार महिला डिम्पल लम्बे समय से नशे का कारोबर कर रही है। कारवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद था।