बिना इंडक्शन ट्रैनिंग महिला IPS अफसर को अलॉट हुआ ईयर

बैच के बाकी अफसरों को इंतजार

573
DPC For IPS Promotion:

बिना इंडक्शन ट्रैनिंग महिला IPS अफसर को अलॉट हुआ ईयर

भोपाल: राज्य पुलिस सेवा (SPS) से IPS बनने वाले अफसरों को ईयर अलॉट करने की सुस्त चाल के बीच ही एक महिला अफसर को वर्ष 2012 को ईयर अलॉट कर दिया। उन्हें ईयर अलॉट होने के बाद बाकी के अफसर भी इस प्रयास में लग गए हैं कि उन्हें भी जल्द ही ईयरअलॉट हो जाए।

करीब दो साल पहले राज्य पुलिस सेवा के आठ अफसरों को आईपीएस बनाने के आदेश जारी हुए थे। इनमें यशपाल सिंह राजपूत, धरमवीर सिंह, अरविंद तिवारी, प्रियंका मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंहा, विजय कुमार भगवानी और राजीव कुमार मिश्रा शामिल थे।

इन सब को आईपीएस का वर्ष 2012 अलॉट होना है, इसके लिए सभी को 45 दिन का इंडक्शन कोर्स करना अनिवार्य है। बिना इंडक्शन कोर्स किये किसी भी अफसर को वर्ष अलॉट नहीं होता है।

इसी बीच प्रियंका मिश्रा को वर्ष 2012 ईयर अलॉट कर दिया गया। इसके बाद जब उनके साथी अफसरों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि वे प्रतिनियुक्ति पर हैं। इसका फायदा उन्हें मिला। प्रतिनियुक्ति पर होने के चलते उन्हें इंडक्शन कोर्स को लेकर छूट दी गई है।

बाकी के अफसरों को इंडक्शन कोर्स करना जरुरी है। इसके चलते इस बैच के कुछ अफसरों को अब तक ईयर अलॉट नहीं हो सका है। दरअसल जो अफसर जिलों में पुलिस कप्तानी कर रहे हैं वे कोर्स करने के लिए नहीं जा सके। वहीं इन अफसरों के बाद वर्ष 2020 की वेकैंसी पर इस साल जनवरी में बने आईपीएस अफसरों में से भी अब तक किसी को भी ईयर अलॉट नहीं हो सकता है। इन साल दस जनवरी को हुए आदेश में निश्चिल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई, रामजी श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह पंवार, सुनील तिवारी, संजीव कुमार सिंहा और संजीव कुमार कंचन IPS हुए थे।